Breaking News

कोरबा@कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

Share


कोरबा,27 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत ने जन चौपाल में लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रकरण अनुसार संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए नियमानुसार निराकरण के दिए निर्देश। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में लोगों ने अतिक्रमण हटाने, सीमांकन, राशन कार्ड, मुआवजा, वन अधिकार, आर्थिक सहायता, रोजगार हेतु ऋ ण दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। इस दौरान कुल 97 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निर्देशित किया है कि आवेदनों का परीक्षण कर शासन के नियमानुसार कार्यवाही समय सीमा सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि, जनचौपाल में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि आवेदक को दोबारा जनचौपाल में ना आना पड़े।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@इंडिया टुडे टूरिज्म समिट में छत्तीसगढ़ को मिला ‘कल्चरल टूरिज्म विनर’ अवॉर्ड

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जून 2026 (घटती-घटना)। गोवा में आयोजित इंडिया टुडे टूरिज्म समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 …

Leave a Reply