Breaking News

कौशांबी@कौशांबी के पटाखा फैक्ट्री मेंलगी आग,6 की मौत,दर्जनों झुलसे

Share

कौशांबी,25 फरवरी २०२४ (ए)।कौशांबी के एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। दोपहर आग लगने के बाद तेज धमाका हुआ। खबर है कि इसकी चपेट में आने से करीब छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई झुलस गए। घटना से नाराज लोगों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। धमके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है। बताया गया है कि फैक्ट्री का मालिक कौशल अली है। फैक्ट्री के वैध होने सहित अन्य तथ्यों की जांच भी चल रही है। गांव में इस घटना के बाद स्थिति खराब है।कौशांबी के खलीलाबाद निवासी शराफत अली की कोखराज के पास पटाखा फैक्ट्री है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे फैक्ट्री में 15 से 20 मजदूर काम कर रहे थे इसी बीच अचानक धमाके की आवाज होने लगी।हादसे के तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply