सूरजपुर,24 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। सूरजपुर छाीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेशा उपाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह और प्रदेश संगठन सचिव कमल निकुंज ने जिला पदाधिकारियों की बैठक आज दिनांक 24-02- 2024 को बालक स्कूल विश्रामपुर जिला सूरजपुर में आयोजित किया गया।
जिले के सभी पदाधिकारी इस बैठक में उपस्थित रहे। इस बैठक में छाीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षा को एक अनिवार्य विषय के रूप में शामिल करने एवं वन टाइम रिलैक्सेशन देते हुए व्यायाम शिक्षकों को पदोन्नति प्रदान करने की मांग रखी गई। विकासखंड में विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी का पद सृजित करने संचनालय द्वारा वरिष्ठता सूची में सुधार आदि विषयों पर चर्चा किया गया। वही मार्च के प्रथम सप्ताह में होने वाले महासम्मेलन में सभी व्यायाम शिक्षकों की सत प्रतिशत उपस्थिति आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
इस बैठक में संघ के अध्यक्ष विक्रम उस्मानिया, उपाध्यक्ष सवाब हुसैन,सोमेश लामा,भरत देवदास कोषाध्यक्ष इसहाक तिर्की मीडिया प्रभारी बालेंद्र साहू संघ के सभी सदस्य अनमोल तिग्गा, दया सिंह, रविंद्र सिंह, अजीत केरकेट्टा, राम राठौर, शंकर सुमन गोपाल, संजय साहू, समीर केरकेट्टा, वैजयंती माला, सेलिना मिंज, शीला मजूमदार, शीला जायसवाल, कौशल्या सिंह, सुनैना जायसवाल, आशा रजक, सुखलाल यदु, अमित कुमार यादव, राजकुमार नायक, भास्कर यादव, पास्कल एक्का, यशवंत पटेल, अशोक कुमार साहू, रामेंद्र वर्मा, रोहित रावत, संजय साहू, अभिषेक सिंह आदि उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur