नई दिल्ली,12 फरवरी 2024 (ए)। कतर में मौत की सजा पाए सभी आठ भारतीयों को रिहा कर दिया है। यह भारतीय नौसेना के पूर्व कर्मचारी थे। इन्हें कतर ने जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस बारे में बयान जारी कर जानकारी दी है।
बयान में बताया गया है कि इसमें से सात पूर्व कर्मचारी कतर से भारत लौट आए हैं। गौरतलब है कि दिसंबर में कतर कोर्ट ने अल दाहरा ग्लोबल मामले में आठ भारतीयों को मौत की सजा सुनाई थी। इसे घटाकर जेल की सजा में तब्दील कर दिया गया था।
इन आठ भारतीयों में कमांडर पूर्णेंदू तिवारी, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ताकैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर अमित नागपाल और सेलर रागेश का नाम शामिल है।
कतर की कोर्ट ने सुनाई थी सजा
कतर में इन सैनिकों को अगस्त 2022 में गिरफ्तार किया गया था। इन सभी जासूसी करने का आरोप था। यह सभी दोहा स्थित अल दाहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजिज में काम करते थे। इन पर लगे आरोपों को कभी भी सार्वजनिक नहीं किया गया। पिछले साल 26 अक्टूबर 2023 को इन सभी पूर्व नौ सैनिकों को मौत की सजा सुना दी गई। इसे भारत ने बेहद हैरान करने वाला फैसला बताते हुए सभी कानूनी पक्ष तलाशने का वादा किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur