Breaking News

सूरजपुर@राहुल गांधी की यात्रा को लेकर प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तारा शिवनगर का कांग्रेसियों ने लिया जायजा

Share

सूरजपुर,09 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट का लिया जायजा राहुल गांधी की यात्रा को लेकर प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तारा शिवनगर का जायजा लेते कांग्रेस नेता,पूर्व मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह, पूर्व विधायक खेलसाय सिंह,पारस नाथ राजवाड़े, कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के प्रस्तावित भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर शुक्रवार को स्थल का जायजा लिया। यात्रा के पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े , जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवती राजवाड़े, पंचायत जनपद उपाध्यक्ष तुलसी यादव, जिला पंचायत सदस्य शशि सिंह, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता प्रस्तावित रूट का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने बलरामपुर-रामानुजगंज जिला में राहुल गांधी के प्रवेश करने के प्रस्तावित रूट का जायजा लिया। कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय लोगों के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर चर्चा की।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply