Breaking News

दंतेवाड़ा@इनामी महिला माओवादी ने किया आत्मसमर्पण

Share


दंतेवाड़ा,06 फरवरी 2024 (ए)।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक लगातार जारी है। इसी बीच लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर केकेबीएन डिवीजन अंतर्गत महानदी एरिया कमेटी में सक्रिय 1 इनामी महिला माओवादी ने आत्मसमर्पण किया।
गौरतलब है कि लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 170 इनामी माओवादी सहित कुल 667 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।
बता दें कि, आत्मसमर्पित महिला माओवादी केकेबीएन (कालाहांडी, कंधामल, बौध, नवागढ़) डिवीजन अन्तर्गत महानदी एरिया कमेटी पार्टी सदस्य के पद पर सक्रिय थी। आत्मसमर्पित महानदी एरिया कमेटी पार्टी सदस्य के पद पर ओडिशा राज्य सरकार ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply