Breaking News

रायपुर,@कांग्रेस सरकार की राजीव युवा मितान क्लब योजना बंद

Share


अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बनी थी योजनाः टंकराम
रायपुर,02 फ रवरी 2024 (ए)। सत्ता में काबिज होते ही भाजपा ने स्पष्ट कर दिया था कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार योजनाओं की समीक्षा कर जो योजना अच्छी है उसे जारी रखा जाएगा और जो जनहितैषी नहीं होगी उसे बंद कर दी जाएगी। साय सरकार ने कांग्रेस सरकार की एक और योजना राजीव युवा मितान क्लब योजना को बंद कर दी है। इस बार सरकार ने राजीव युवा मितान क्लब योजना को खत्म कर दिया है। इस संबध में खेल एवं युवक कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए ये योजना बनाई गई थी। छत्तीसगढ़ के युवाओं को इससे लाभ नहीं हो रहा था। इसलिए राजीव युवा मितान योजना को बंद कर दिया गया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply