Breaking News

दंतेवाड़ा,@दंतेवाड़ा में नक्सलियों की बड़ी साजिश फिर नाकाम

Share


दंतेवाड़ा,30 जनवरी 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने व दहशत फैलाने की साजिश को सुरक्षा बलों के सतर्क जवानों ने नाकाम कर दिया है। किरंदुल थाना क्षेत्र के हिरोली जाने वाली सड़क पर लगाई दो आइईडी को समय रहते बरामद कर लिया। इसके बाद बीडीएस टीम की मदद से आइईडी को बरामद कर उसे निष्कि्रय कर दिया गया।
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा के किरंदुल किरंदुल थाना क्षेत्र के हिरोली जाने वाली सड़क पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्‍सली साजिश की जानकारी मिली। मुखबिर से मिली सूचना के बाद इलाके की सर्चिंग की गई, जहां बम निरोधक दस्‍ता (बीडीएस) की टीम ने एक तीन किलो और एक पांच किलो की आइईडी मौके से बरामद की, जिसमें एक आइईडी को मौके पर ही निष्कि्रय कर दिया गया।
नक्सली अब आइईडी
से ज्यादा कर रहे अटैक

दंतेवाड़ा में नक्सली बैकफुट पर हैं। लगातार हो थे समर्पण के बाद बौखलाए नक्सली अब जवानों को नुकसान पहुंचाने रास्ते में प्रेशर आइईडी और कामंड आइईडी लगा रहे हैं। नक्सलियों द्वारा रास्ते में लगाई आइईडी की चपेट में आने से कई मवेशी और आम लोग भी चपेट में आ चुके हैं। समय रहते हिरोली में जवानों ने आइईडी बरामद कर ली नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply