Breaking News

रायपुर,@ छत्तीसगढ़ में प्राण-प्रतिष्ठा के दिन एक लाख से अधिक स्थानों पर होगा रामायण

Share


रायपुर,19 जनवरी 2024 (ए)। राम का ननिहाल छत्तीसगढ़ उनके विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के रंग में रंग चुका है। समारोह के पहले ही प्रदेश रामायण हो चुका है। दुकानें सज चुकी है। शहरों में होर्डिंग्स, बैनर पोस्टर लगाएं जा रहे हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दिन छत्तीसगढ़ में दूसरी दीवाली मनेगी।
22 जनवरी के ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के प्रमुख मंदिरों में सुबह आरती और पूजा का आयोजन होगा, वहीं इस दिन शाम को गंगा आरती का आयोजन किया। इस दिन प्रदेश के एक लाख से अधिक स्थानों पर रामायण व भजन संध्या का आयोजन होगा। व्यवसाय जगत में भी रिकार्ड कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है। शुभ दिन में बड़ी खरीदारी की तैयारी हो चुकी है।
राजधानी के कोटा गुढि़यारी रोड में पं. धीरेंद्र शास्त्री (बागेश्वर धाम) की कथा के एक दिन पहले 11 लाख दीप प्रज्जवलित किया जाएगा। राममंदिरों में विशेष पूजा। दुर्ग के पं. रविशंकर शुक्ल विवि में 21 हजार स्वरों में हनुमान चालीसा के पाठ की प्रस्तुति होने जा रही है तो जगदलपुर में ढाई लाख दीपक जलाए जाएंगे।भिलाई के बैकुंठ धाम मंदिर कैंप-1 में 22 जनवरी को शाम 6 बजे 5001 दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। धमतरी के रूद्रेश्वर घाट में 5000 दीपों से उत्सव मनेगा। इसके साथ ही राजनांदगांव, कोरबा, बिलासपुर,रायगढ़, जशपुर, अंबिकापुर, जांजगीर-चांपा में बड़े आयोजन होंगे।

  • 22 जनवरी को प्रदेश में शासकीय
    अवकाश घोषित।
  • प्रदेश की 4200 से अधिक मानस
    मंडलियों के लिए बजट जारी।
  • मंदिरों में भजन संध्या, गांव शहरों में
    दीपोत्सव।
  • धार्मिक-सामाजिक संगठनों की यह
    आयोजन
  • 22 जनवरी को एक लाख से अधिक
    स्थानों पर रामायण, भजन संध्या।
  • रामजानकी मंदिर में विशेष आयोजन,
    दुग्धाभिषेक, महाआरती।
  • मंदिरों में रौशनी, सजावट, रंगोली
    प्रतियोगिता।

Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply