रायपुर,17 जनवरी 2024 (ए)। महादेव सट्टा एप मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार दो आरोपियों की रिमांड बढ़ गई है। अनिल अग्रवाल और नवीन टिबरेवाल की 5 दिन के लिए और ईडी को रिमांड पर दिया है। इससे पहले 5 दिन की रिमांड खत्म होने पर आज दोनों को कोर्ट में पेश किया गया था। ईडी के स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत की कोर्ट ने यह आदेश दिया है । बताया जा रहा है कि अनिल अग्रवाल का पूर्व में गिरफ्तार हवाला कारोबारी दम्मानी से और नवीन टिबरेवाल का अनिल से संबंध होने की पुष्टि पर ईडी ने यह गिरफ्तारियां की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur