Breaking News

रायपुर@जवानों ने नक्सलियों के हथियार बनाने के कारखाने को किया ध्वस्त

Share


नारायणपुर-कांकेर बॉर्डर में नक्सली बना रहे थे हथियार
रायपुर,16 जनवरी 2024 (ए)। जवानों ने नक्सलियों के हथियार बनाने के कारखाना को ध्वस्त कर दिया है, जो कि टेकमेटा और कोंगे के जंगलों में था। नारायणपुर-कांकेर के सीमावर्ती इलाके में पुलिस नक्सली मुठभेड़ की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि दोनों जिलों की संयुक्त कार्रवाई में जवानों को बड़ी सफलता हासिल हुई है।वहीं नक्सलियों के अड्डों से जवानों ने मौके पर भारी मात्रा में जिंदा देशी रॉकेट लांचर बरामद किया गया। वहीं दैनिक इस्तेमाल के सामान भी जब्त किए गए। कई नक्सलियों के मारे जाने की आशंका भी जताई जा रही है। इलाके में जारी सर्चिंग को लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply