सूरजपुर,16 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। सूरजपुर में जब स्वास्थ्य मंत्री का आगमन हुआ तो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने एक अनोखा विरोध दर्ज किया स्वास्थ्य मंत्री के आगमन पर उन्होंने हेलमेट लगाकर उनके पास पहुंचे, छाीसगढ़ के अंबिकापुर में पत्रकार के ऊपर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मारपीट किया गया था जिससे आहत सूरजपुर के पत्रकारों ने स्वास्थ्य मंत्री के आगमन पर खबर कवरेज के दौरान अपनी सुरक्षा को लेकर हेलमेट पहनकर खबर कवरेज करते हुए अनोखा विरोध दर्ज कराया। पर वही इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और इस मामले से बचकर निकलते नजर आए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur