प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मुंबई और महाराष्ट्र के लिए बहुत बड़ा दिन
मुंबई,12 जनवरी 2024 (ए)। लोकसभा चुनाव 2024 के कुछ ही महीने शेष बचे हैं। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र को शुक्रवार यानी आज देश के सबसे लंबे पुल की सौगात दी है। अब मुंबई से नवी मुंबई की दूरी 21.8 किमी लंबे पुल के जरिए महज 15 मिनट में तय की जा सकेगी।
नवी मुंबई में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मुंबई और महाराष्ट्र के लिए बहुत बड़ा दिन है और विकसित भारत संकल्प के लिए ऐतिहासिक दिन है…पूरे देश की नजर मुंबई पर है क्योंकि उन्हें यह भव्य अटल सेतु।
पीएम ने कुंभ की नगरी नासिक के श्री कालाराम मंदिर में सफाई और पूजा-अर्चना की। फिर,नासिक में रोड शो किया। उनके साथ सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार भी मौजूद रहे। इसके बाद, पीएम ने मुंबई का मेकओवर करने वाले भारत के सबसे लंबे माने जाने वाले सागरीय पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक-एमटीएचएल (अटल सेतु) का उद्घाटन किया। साथ ही पीएम ने 12,700 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इससे पहले, उरण रेलवे स्टेशन से खारकोपर तक ईएमयू ट्रेन के उद्घाटन को हरी झंडी दिखाई।
जल्द मुंबई को
मिलेगी पहली बुलेट ट्रेन
कार्यक्रम में पीएम ने आगे कहा कि आज की तारीख न केवल मुंबई और महाराष्ट्र के लिए बहुत बड़ी है, बल्कि यह हमें विकसित भारत के हमारे संकल्प के एक कदम और करीब ले जाती है। यह एक प्रमाण है कि हम अपने लक्ष्य को पूरा कर रहे हैं। 24 दिसंबर 2016 को, मैंने अटल सेतु की नींव रखी और कसम खाई कि भारत बदलेगा और बढ़ेगा। महाराष्ट्र और मुंबई में कई मेगा परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, कई जल्द ही पूरी हो जाएंगी… आने वाले वर्षों में, मुंबई को अपनी पहली बुलेट ट्रेन मिलेगी।
पीएम ने यह भी कहा कि अटल सेतु विकसित भारत की तस्वीर है। यह विकसित भारत कैसा होगा इसकी एक झलक है। विकसित भारत में सभी के लिए सुविधाएं होंगी। सबकी समृद्धि होगी, गति होगी और प्रगति होगी। विकसित भारत में दूरियां कम होंगी और देश का हर कोना जुड़ेगा। जीवन हो या आजीविका, सब कुछ निरंतर, बिना रुकावट चलता रहेगा। यही अटल सेतु का संदेश है।
कांग्रेस पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने नाम लिए बिना कांग्रेस पर साधा निशाना। कहा कि हमारी सरकार की मंशा साफ है… जिन्होंने लंबे समय तक देश पर शासन किया, उनकी मंशा और निष्ठा हमेशा सवालों के घेरे में रही है। उनका इरादा केवल सत्ता हासिल करना था। वे केवल अपने परिवार के विकास के लिए समर्पित थे और यही कारण है कि वे कभी भी विकसित भारत के बारे में नहीं सोच पाए।
नमो महिला सशक्तिकरण अभियान लॉन्च
पीएम मोदी ने नमो महिला सशक्तिकरण अभियान भी लॉन्च किया। अभियान का लक्ष्य महाराष्ट्र राज्य में महिलाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण और उद्यमिता विकास का अनुभव प्रदान करके सशक्त बनाना है। यह अभियान राज्य और केंद्र सरकारों के महिला विकास कार्यक्रमों के अभिसरण और संतृप्ति की दिशा में भी प्रयास करेगा।
क्या होगा फायदा ?
साउथ मुंबई के सेवरी से शुरू होकर ठाणे क्रीक को पार करते हुए न्हावा के चिरले गांव में खत्म होगा। यह मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को तेज कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा के समय को भी कम करेगा। यह पुल मुंबई से नवी मुंबई को आपस में जोड़ेगा। जिसकी मदद से दो घंटे के सफर को लगभग 15 मिनट में तय किया जा सकेगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur