Breaking News

रायपुर@डीजीपी अशोक जुनेजा की आपात बैठक में एसपी और आईजी को मिला सख्त निर्देश

Share

रायपुर,10 जनवरी 2024 (ए)। डीजीपी अशोक जुनेजा की नशे पर पुलिस अधीक्षकों और पुलिस महानिरीक्षकों की आपात बैठक समाप्त हो गई है। करीब घंटे भर की वीसी में सभी पुलिस अधीक्षकों से नशे के खिलाफ अभियान तेज करने कहा। गृह मंत्री विजय शर्मा का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मंत्रजी भी नशे को लेकर काफी गंभीर हैं। जुनेजा ने कहा कि नए पुलिस एक्ट के बारे में भी सभी पुलिस अधिकारियों को जागरुक किया जावें। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ कार्रवाइयों में कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब हर 15 दिन में वे कार्रवाइयों की समीक्षा करेंगे और महीने में किसी भी जिले का आकस्मिक दौरा भी करूंगा। बताते हैं, गृह मंत्री विजय शर्मा नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज न होने से पुलिस महकमा से बेहद नाराज है। कल देर शाम उन्होंने डीजीपी अशोक जुनेजा से फोन पर बात कर निर्देश के बाद भी नशे के खिलाफ कार्रवाई न करने पर नाराजगी जताई।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply