नई दिल्ली,05 जनवरी 2024 (ए)। बंगाल के उत्तर 24 परगना में टीएमसी नेता के घर पहुंची ईडी टीम पर हमले में तीन अधिकारी घायल हो गए हैं। जांच एजेंसी के इन अफसरों को अस्पातल में एडमिट कराया गया है। केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को साथ लेकर पहुंची टीम जब टीएमसी नेता शाहजहां शेख और शंकर आध्या के घर जांच कर रही थी तो बाहर भीड़ जुट गई। अधिकारियों के निकलने पर इस भीड़ ने उनकी गाडç¸यों पर हमला किया और उन पर भी पत्थर बरसाए। ईडी की टीमें सुबह 7ः10 बजे ही पहुंच गई थीं। शेख का घर अंदर से बंद था। इस पर ईडी के अधिकारियों ने कई बार आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया।इस पर भी जब अंदर से आवाज नहीं आई तो सुरक्षा बलों ने ताला ही तोड़ने की कोशिश की। अभी यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि उस दौरान शाहजहां शेख और उनकी फैमिली घर पर मौजूद थे या नहीं। इसी बीच सैकड़ों ग्रामीण नारेबाजी करते हुए मौके पर पहुंच गए और ईडी के अफसरों को गालियां देने लगे। एक ग्रामीण ने मीडिया को बताया कि यह भीड़ बाद में उग्र हो गई और अफसरों पर हमला बोल दिया। यही नहीं उनकी एक गाड़ी को भी बुरी तरह तोड़ डाला। ग्रामीण ने बताया,‘अफसरों को घसीटकर बुरी तरह पीटा गया। इनमें से एक को तो सिर में चोट आई है। उनकी गाडि़यों के शीशे तोड़ डाले। किसी तरह ईडी के अफसर जान बचाकर भागे।’
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur