Breaking News

रायपुर@मनोज पिंगुआ के साथ इन आईएएस को पे मेट्रिक्स लेवल के हिसाब से किया पदोन्नत

Share


रायपुर 31 दिसम्बर 2023। राज्य शासन ने आईएएस मनोज कुमार पिंगुआ के साथ 12 आईएएस अधिकारियों को नए साल पर पदोन्नति की सौगात दी है। इन अधिकारियों को पे मेट्रिक्स लेवल के लिहाज से पदोन्नत किया गया है।
रमुख सचिव, वन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार प्रमुख सचिव गृह एवं जेल विभाग आईएएस मनोज पिंगुआ के साथ 1994 बैच के तीन अन्य आईएएस को पे मेट्रिक्स लेवल-17 में पदोन्नत किया गया है. इनमें आईएएस अधिकारियों में मनोज पिंगुआ के अलावा ऋचा शर्मा, निधि छिब्बर, और विकास शील शामिल हैं। इन चारों आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति छानबीन समिति की 26 दिसंबर को हुए बैठक में की गई अनुशंसा के आधार पर की गई है।
इनके अलावा 2008 बैच के आठ आईएएस अधिकारियों को पे मेट्रिक्स लेवल-14 में पदोन्नत किया गया है। इनके साथ शर्त यह है कि इन्हें मिड कैरियर ट्रेनिंग में अनिवार्य रूप से भाग लेना होगा।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply