Breaking News

सूरजपुर,@बरपारा में आयोजित वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता में डेडरी विजयी

Share


सूरजपुर,01 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। जिला वालीबाल एसोसियेशन द्वारा जनपद पंचायत भैयाथान के ग्राम बरपारा स्कूल ग्राउन्ड में ग्राम डेडरी व बरपारा के सिनियर बालिका वॉलीबाल खिलाडि़यों के बीच वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम डेडरी की टीम विजयी रही। इस अवसर पर जिला वालीबाल संघ अध्यक्ष अजय गोयल ने खिलाडि़यों को बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाये दी गई। इस खेल में बालिकाओं के आगे बढ़ने की बहुत संभावनायें है, इसके लिये वॉलीबाल संघ की ओर से हरसंभव मदद करने की बात कही गई। जिला सचिव रामश्रृंगार यादव उप पुलिस अधीक्षक, जिला कोषाध्यक्ष राजनाथ गुप्ता के द्वारा खिलाडि़यों को उनके उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतु बधाई दी गई। वॉलीबाल संघ की ओर से खिलाडि़यों के उत्साहवर्धन हेतु वालीबाल भेंट किया गया। जैन स्पोर्टस विश्रामपुर के द्वारा वॉलीबाल खिलाडि़यों हेतु खेल कीट प्रदान किया गया था, जिसे संघ पदाधिकारियों की उपस्थिति में वितरण किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस.एन. दास गुप्ता, रैफरी दिनेश साहू, संघ पदाधिकारी डी राम, मोती राम, ओमप्रकाश यादव, धर्मपाल रजक, बुधराम राजवाड़े,, राम यादव सहित क्षेत्र के लोगों के द्वारा खिलाडि़यों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply