नई दिल्ली,30 दिसम्बर 2023 (ए)। मणिपुर में शनिवार आज सुबह दो गुटों में भीषण फायरिंग होने की खबर है। इसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है। सुरक्षाबलों को सतर्क कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार आज सुबह करीब 3.45 बजे लमसांग पीएस (कांगपोकपी – इम्फाल पश्चिम जिले की सीमा) के अंतर्गत सामान्य क्षेत्र कडांगबंद में युद्धरत समुदायों के स्वयंसेवकों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। यह गोलीबारी करीब आधे घंटे तक चली।
घटना के दौरान मैतेई गांव के एक स्वयंसेवक, इंफाल पश्चिम जिले के मयांग लांगजिंग के निंगोम्बम की गोली लगने से मौत हो गई। हिंसा को और बढ़ने से रोकने के लिए इलाके में तैनात सुरक्षाबलों को सतर्क कर दिया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur