Breaking News

अंबिकापुर@30 बच्चो की पढ़ाई का ख़र्च और अन्य सुविधा कराई जा रही उपलध

Share

अंबिकापुर,30 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। विद्या मंदिर समिति की बैठक अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। कार्यकारणी सदस्य डा पुष्पा सोनी,सचिव वन्दना दाा, लिली बसु राय,जयश्री स्वर्णकार,इला शर्मा, डीके सोनी, राजेश्वर गुप्ता,सरिता भाटिया, अनुभा डबराल ,चयती अग्रवाल की उपस्थिति में विद्या मंदिर के आगामी कार्य की योजना बनाई गई। शहर की सेवा भावी अंचल सिह भी उपस्थित थी, जिनके द्वारा जरूरत मन्दबच्चो के सहायता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अंचल ने शिक्षा के लिए अपनी सेवा के लिए अन्य जानकारी दी और समिति के सहयोग का आग्रह किया, वन्दना दाा द्वारा बताया गया कि अंचल सिह के सहयोग से हमने एडुकेटेड चाइल्ड समूह का गठन किया है।
जिसमे हमारे शहर के विदेश में रहने वाले और शहर तथा अन्य शहर के सेवा भावी प्रबुद्ध जन जरूरतमंद बच्चो के शिक्षा एवं अन्य सुविद्या 2022 से उपलध करवा रहे है। जिसमे अमेरिका , ऑस्ट्रेलिया, पूना बेंगलोर और अम्बिकापुर शहर के 25 सदस्य अपनी सेवा दे रहे है। इनके द्वारा 30 बच्चो की पढ़ाई का ख़र्च और अन्य सुविद्या उपलध कराई जा रही है। समूह का संचालन अंचलसिह और सेवा भावी सदसयो को समूह में निरन्तर जोड़ कर शिक्षा के क्षेत्र में उलेखनीय कार्य कर रही है। समिति सदस्यों ने आभार व्यक्त किया।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply