सभी बड़े और छोटे वाहनों का किया मार्ग परिवर्तन
अयोध्या,29 दिसम्बर 2023 (ए)। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने शुक्रवार को बताया कि 30 दिसंबर को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे और पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए सुल्तानपुर जनपद से अयोध्या की तरफ जाने वाले सभी बड़े व छोटे वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया जा रहा है।
पीएममोदी के अयोध्या आगमन को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। आम जनमानस की सहूलियत का भी ध्यान रखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों अयोध्या हवाईअड्डे के नवनिर्मित भवन और पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए सुल्तानपुर से अयोध्या की ओर जाने वाले सभी बड़े और छोटे वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया जा रहा है।
पीएम मोदी के
आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था
इतना ही पीएम मोदी के अयोध्या आगमन को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। आम जनमानस की सहूलियत का भी ध्यान रखा जाएगा। एडीजी जोन ने रामनगरी की सुरक्षा की कमान संभाली है। एडीजी जोन पियूष मिश्रा का बयान सामने आया है।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मानकों का पालन करते हुए व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जिला पुलिस और प्रशासन ने पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की है। डायवर्जन होगा लागू, पार्किंग की व्यवस्था, ड्रोन से नजर रखी जाएगी। शादी वर्दी में महिला और पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम को अच्छे ढंग से किया जाए संपन्न इसके लिए प्रतिबद्ध है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur