प्रतापपुर 28 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। डंडे से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपित को खड़गवां पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
27 दिसंबर को ग्राम पंडरीडांड झिंगादोहर निवासी शिवप्रसाद पण्डो ने खड़गवां पुलिस चौकी में रिपोर्ट कर बताया कि बुधवार को देवानंद पण्डो अपनी पत्नी सोनमेत से खाने-पीने के लिए पैसा मांग रहा था। पैसे देने से मना करने पर उसने नाराज होते हुए अपनी पत्नी के सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध धारा 302 के तहत मामला पंजीबद्ध किया।
मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आई कल्याण एलिसेला ने खड़गवां चौकी प्रभारी को हत्या के आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी देवानंद पिता स्व. राम दुलारी पण्डो 30 वर्ष ग्राम पंडरीडांड झिंगादोहर को पकड़ा। पूछताछ पर उसने पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा जत कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल व एसडीओपी प्रतापपुर अरूण नेताम के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी खड़गवां बृजकिशोर पाण्डेय, एएसआई कृष्ण कुमार सिंह, आरक्षक कृष्णकांत पाण्डेय, रामाधार सिंह, भगत सिंह, अनिल एक्का व राकेश सिरदार सक्रिय रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur