Breaking News

रायपुर@राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्मदिन पर उन्हें नमन किया

Share

रायपुर,24 दिसंबर 2023 (ए)। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर उन्हें नमन किया है। राज्यपाल ने कहा है कि श्री वाजपेयी जी एक महान राजनेता, विराट व्यक्तित्व, महान वक्ता, लेखक व बहुमुखी प्रतिभा के धनी होने के साथ-साथ एक जननायक थे। श्री वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। हरिचंदन ने सुशासन दिवस की शुभकामना देते हुए कहा है कि वाजपेयी जी के आदर्शों को हम जीवन में उतारने का संकल्प लें।


Share

Check Also

बलौदाबाजार@ बलौदाबाजार एसपी ने कई थाना प्रभारी बदले…38 पुलिसकर्मियों का तबादला,निरीक्षक से आरक्षक तक शामिल

Share बलौदाबाजार,२1 सितम्बर 2026 । बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया …

Leave a Reply