Breaking News

मनेंद्रगढ़ @ मनेंद्रगढ़ की राजनीति पर प्रकाश त्रिपाठी का हमला

Share


कहा लोकतंत्र नहीं,परिवारवाद हावी
कांग्रेस संगठन पर साधा निशाना,टिकट वितरण
और नियुक्तियों में पक्षपात के लगाए आरोप
मनेंद्रगढ़,26 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
मनेंद्रगढ़ की राजनीति एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई है, जहां क्षेत्र के राजनीतिक समीक्षक प्रकाश त्रिपाठी ने कांग्रेस संगठन की कार्यशैली पर तीखा हमला बोला है, उन्होंने सरगुजा अंचल की राजनीति को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो चुकी है और कुछ प्रभावशाली परिवारों का वर्चस्व कायम है। त्रिपाठी ने अपने बयान में कहा कि लगातार चुनावी हार के बावजूद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में टिकट वितरण की प्रक्रिया में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, उनके अनुसार, नए और जमीनी कार्यकर्ताओं को अवसर देने के बजाय सीमित समूह के लोगों को बार-बार प्राथमिकता दी जाती रही है, जिससे संगठन के भीतर असंतोष बढ़ता जा रहा है,उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष पद और अन्य संगठनात्मक नियुक्तियों का उदाहरण देते हुए कहा कि निर्णय प्रक्रिया लंबे समय से कुछ चुनिंदा लोगों तक सीमित हो गई है, त्रिपाठी का आरोप है कि जो नेता या कार्यकर्ता संगठन के भीतर सवाल उठाते हैं, उन्हें धीरे-धीरे हाशिए पर धकेल दिया जाता है,जिससे आंतरिक लोकतंत्र कमजोर हो रहा है, अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि सरगुजा क्षेत्र के कई जिलों में संगठनात्मक असंतोष लगातार बढ़ रहा है,स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ता अपनी समस्याओं को लेकर मुखर हो रहे हैं, लेकिन समाधान निकालने के बजाय नेतृत्व संरक्षण की राजनीति में उलझा हुआ दिखाई देता है, हाल के जिला स्तरीय घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है, त्रिपाठी ने सरगुजा की मौजूदा राजनीति को ‘लोकतंत्र की आड़ में सामंती व्यवस्था’ करार देते हुए इसे चिंताजनक बताया, उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आत्मसम्मान के साथ अपनी भूमिका पर पुनर्विचार करें और संगठन के भीतर अपनी आवाज को मजबूत करें, प्रकाश त्रिपाठी के इस बयान के बाद मनेंद्रगढ़ और सरगुजा की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है, हालांकि, इस पूरे मामले पर कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है,जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर और तेज हो गया है।


Share

Check Also

बालोद@ एक ही फंदे पर झूलती मिली महिला और युवक की लाश

Share क्षेत्र में मचा हड़कंपबालोद,26 अप्रैल 2026 । जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया …

Leave a Reply