Breaking News

बिलासपुर@बिलासपुर में 5 हजार मुर्गियों की मौत,बर्ड-फ्लू की आशंका

Share

बिलासपुर,24 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 5 हजार से अधिक मुर्गें-मुर्गियों की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में पिछले 5 दिन में पक्षी मारे गए हैं। शुरुआती लक्षणों के आधार पर अधिकारियों ने बर्ड फ्लू की आशंका जताई है। इसकी पुष्टि के लिए सैंपल भोपाल लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल, एहतियात के तौर पर पूरे पोल्ट्री फार्म को बंद कर दिया गया है। 5 किलोमीटर का दायरा संवेदनशील घोषित कर दिया गया है। वहीं, मरे हुए मुर्गें-मुर्गियों को जमीन में दफन कर नष्ट किया गया। हालांकि, फार्म के अंडों की स्थिति अभी क्लीयर नहीं है। मामला कोनी स्थित शासकीय कुक्कुट पालन परिसर का है। सरकार की तरफ से कोनी के कुक्कुट पालन परिसर में पोल्ट्री फार्म खोला गया है। जिसमें अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के किसान मुर्गी पालन करते हैं। सरकार की तरफ से उन्हें चूजे उपलब्ध कराए गए हैं। यहां करीब 6 हजार से अधिक नस्लों के मुर्गा-मुर्गियों का प्रजनन और पालन किया जाता है। जानकारी के मुताबिक,18 मार्च से पोल्ट्री शेड में रखे मुर्गें-मुर्गियों की मौत शुरू हुई थी।
शुरुआती दिनों में संख्या कम थी, लेकिन धीरे-धीरे यह बढ़ती गई और पांच दिनों के अंदर करीब 5 हजार पक्षियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, पोल्ट्री फार्म के प्रबंधक डॉ. संजय राज ने शुरुआत में मामले को सामान्य बीमारी मानी थी। बाद में मौतों की संख्या बढ़ने पर इसकी जानकारी संयुक्त संचालक डॉ. जीएसएस तंवर को दी गई। इसके बाद मामले से कलेक्टर संजय अग्रवाल को भी दी गई।
राज्य स्तरीय टीम करेगी जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए रायपुर से राज्य स्तरीय विशेषज्ञ टीम बिलासपुर पहुंची है। टीम में पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के संचालक चंद्रकांत वर्मा, उप संचालक स्टेट लैब डॉ. ए.के. तफ्शी और अपर संचालक डॉ. केके ध्रुव समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं। टीम पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण कर सैंपल एकत्र करेगी और संबंधित अधिकारियों के बयान भी दर्ज करेगी।


Share

Check Also

रायपुर@सीएम साय का बड़ा ऐलान…महासमुंद रोप-वे हादसे में मृतक के परिजन को 5 लाख देने की घोषणा,घायलों को 50 हजार मिलेगा

Share रायपुर,24 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महासमुंद जिले के खल्लारी माता …

Leave a Reply