Breaking News

रायपुर@कांग्रेस ने तेलीबांधा तालाब में बहाए गैस सिलेंडर

Share


कहा…सरकार पर कालाबाजारी रोकने में नाकाम,हर वर्ग परेशान
रायपुर,24 मार्च 2026। रायपुर में गैस सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। तेलीबांधा तालाब में प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर का विसर्जन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई गई। यह प्रदर्शन शहर कांग्रेस के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस ने किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसियों में लंबी कतारें लग रही हैं और आम लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही राज्य सरकार पर कालाबाजारी रोकने में नाकाम रहने और जनता को परेशान करने का आरोप लगाया।
गैस की समस्या से हर वर्ग प्रभावित : कांग्रेस नेताओं का कहना है कि, गैस की समस्या अब गरीब या अमीर तक सीमित नहीं रही, बल्कि हर वर्ग इससे प्रभावित हो रहा है। लोग घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि गैस की किल्लत और कालाबाजारी पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया, तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
ये रहे मौजूद : इस कार्यक्रम के दौरान सुजीत सिंह, अजीत कुकरेजा,हीरेंद्र देवांगन, अविनय दुबे,महेंद्र कुमार सेन, वेंकट कुमार,मंगल सिंह,जसमीत सिंह,गजेंद्र साहू,राजू यादव,सुरेश बुधवानो और राधे नायक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply