Breaking News

रायपुर@रायपुर में गांजा पहुंचाने वाले ओडिशा-महाराष्ट्र के 9 तस्कर गिरफ्तार

Share


50 अफसरों की टीम ने ओडिशा में दबिश देकर पकड़ा,11.45 लाख का गांजा-सामान जब्त

रायपुर,24 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी अंतरराज्यीय कार्रवाई की है। रायपुर पुलिस की विशेष टीम ने पड़ोसी राज्य ओडिशा के 5 जिलों में एक साथ छापेमारी कर गांजा तस्करी के 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह ऑपरेशन 48 घंटे तक चला। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें परमानंद रावण,पिंटू प्रधान,चंद्रशेखर पटवा, घनश्याम गढ़ातिया,जगबंधु सुनानी,प्रमोद महानंद, भागवत साहू,रंजीत डिगल और लक्ष्मीधर बेहरा शामिल है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम काम्बले के मार्गदर्शन में ्रष्टष्ट, ्रहृभ्स्न और स्थानीय थानों की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है।
5 जिलों में एक साथ कार्रवाई : क्राइम एसीपी डॉ. नरेश पटेल के नेतृत्व में 50 सदस्यों की टीम ने ओडिशा के बरगढ़,बलांगीर, टिटलागढ़,बौध और कंधमाल जिलों में एक साथ दबिश दी। पुलिस ने विवेचना कर 6 मामलों में 9 आरोपी पकड़े है। गिरफ्तार आरोपियों में 8 ओडिशा के और 1 महाराष्ट्र का मूल निवासी है।
लाखों का माल और लग्जरी गाडि़यां जब्त : पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई के दौरान लगभग 11 लाख 45 हजार रुपए का मशरुका जब्त किया है। इसमें से 9.5 किलो हाई-क्वालिटी गांजा,चारपहिया गाड़ी और 6 मोबाइल शामिल है।
देशभर में फैला था नेटवर्क
अब तक 107 गिरफ्तार

कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद रायपुर पुलिस ने ड्रग माफिया की कमर तोड़ दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक कुल 62 प्रकरणों में 107 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply