Breaking News

कोरबा @ किसानो ने मुआवजे की मांग को लेकर कटघोरा बिलासपुर नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम

Share



कोरबा,03 जून 2025 (घटती-घटना)। कोरबा जिले के मुनगाडीह मे΄ म΄गलवार सुबह किसानो΄ ने मुआवजे की मा΄ग को लेकर बिलासपुर-कटघोरा मार्ग पर सडक़ जाम कर दिया। गा΄व के 18 से 20 किसान शासन की दी जा रही जमीन के मुआवजे से अस΄तुष्ट है΄।
किसानो΄ का आरोप है कि शासन उनकी जमीन को सि΄चित बता रहा है, जबकि वह असि΄चित है। इसको लेकर वे पहले भी प्रदर्शन कर चुके है΄ और चेतावनी दे चुके है΄ कि अगर उनकी मा΄ग पूरी नही΄ होती है तो आने वाले समय मे΄ उग्र आ΄दोलन किया जाएगा। इस दौरान उक्त जाम की सूचना मिलने पर कटघोरा थाना पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहु΄चे। तहसीलदार ने उच्च अधिकारियो΄ से दिशा-निर्देश लेकर मुआवजे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके दो घ΄टे के बाद जाम हटाया गया। जाम के दौरान सडक़ के दोनो΄ तरफ वाहनो΄ की ल΄बी कतारे΄ लग गई΄। चार पहिया वाहन,भारी वाहन और यात्री बसे΄ प्रभावित रही΄। देखना यह है कि प्रशासन किसानो΄ की मा΄ग को पूरा करने के लिए आगे या कदम उठाएगा ।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply