Breaking News

अंबिकापुर@महिला पर टांगी से जनलेवा हमला,आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,16 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। ग्राम हरिहरपुर में रविवार को एक महिला पर टांगी से जानलेवा हमला करने के मामले में उदयपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
उदयपुर पुलिस के अनुसार निशा कोर्राम हरिहारपुर की रहने वाली है। इसकी मां लक्ष्मनिया 15 सितंबर को भैंस चराने जंगल में गई थी। वापस आने के दौरान गांव के मधु कोर्राम ने टांगी से उसके सिर, कंधा व गला पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से मख्मी हो गई। इसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीडि़ता के बेटी निशा ने मामले की रिपोर्ट उदयपुर थाना में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी मधु कोर्राम (27) निवासी हरिहरपुर थाना उदयपुर को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply