Breaking News

कोरबा@पुलिस अधीक्षक ने समंन एवं वारंट तामील में तेजी लाने के दिए निर्देश

Share

कोरबा 23 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा माननीय न्यायालय से जारी समन एवं वारंट की शत-प्रतिशत तामिली सुनिश्चित करने हेतु सभी थानों, चौकियों में समंस वारंट तामिली का कार्य देख रहे आरक्षकों का मीटिंग लेकर निर्देश दिया गया । पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से कहा कि माननीय न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण के साक्षियों को न्यायालय में उपस्थित करने हेतु सूचना देना पुलिस की जिम्मेदारी है , जिसका सम्यक निर्वहन किया जाना आवश्यक है । माननीय न्यायालय से जारी होने वाले समंस वारंट पेशी तारीख से 2 दिवस पूर्व न्यायालय में वापस होना सुनिश्चित करें । शासकीय कर्मचारियों को जारी होने वाले समन वारंट उनके दिए गए पते पर जाकर किया जाए । मीटिंग में समन वारंट तामिली के नोडल अधिकारी उपपुलिस अधीक्षक प्रदीप येरेवार सहित जिले के सभी थाना चौकी से समन एवं वारंट तामील का कार्य देख रहे कर्मचारी उपस्थित थे ।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply