Breaking News

शैलेश पांडेय को 6 साल के लिए निष्काषित करने का प्रस्ताव पास

Share


बिलासपुर ,24 सितम्बर 2021 (ए)। कांग्रेस विधायक शैलेश पांडेय को शहर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासन का प्रस्ताव पास कर दिया है. शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने निष्कासन के प्रस्ताव की पुष्टि की है. इस मामले की प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को निष्कासन प्रस्ताव भेजा है. पार्टी पदाधिकारियों का आरोप है कि शहर विधायक शैलेश पांडेय लगातार पार्टी अनुशासन का कर उल्लंघन रहे थे. पंकज सिंह मारपीट मामले में थाना में किये बयानबाजी को लेकर निष्कासन का प्रस्ताव पास किया है. वहीं एक दिन पहले विधायक ने आरोप लगाया था कि वो स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के आदमी होने की वजह से उनको और उनके समर्थकों को निशाना बनाया जा रहा है.


Share

Check Also

रायपुर@कड़ी मेहनत का मिला इनाम, 23 की उम्र में 19 सरकारी परीक्षाएं पास, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

Share छत्तीसगढ़ की चारु पांडेय ने मात्र 23 वर्ष की उम्र में 19 प्रतियोगी परीक्षाएं …

Leave a Reply