Breaking News

अंबिकापुर

अम्बिकापुर@सरगुजा फुटबॉल लीग प्रतियोगिता 18 सितंबर से

अम्बिकापुर,04 सितम्बर (घटती-घटना)। जिला फुटबॉल संघ के तत्वाधान में सरगुजा फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का आयोजन 18 सितंबर 22 से गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में प्रारंभ होना सुनिश्चित किया गया है। इस संदर्भ में 4 सितंबर को गांधी स्टेडियम स्पोर्ट्स हॉस्टल में मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक फुटबॉल संघ के अध्यक्ष प्रबोध मिंज की अध्यक्षता में प्रारंभ किया गया। इस मीटिंग …

Read More »

अम्बिकापुर@6 सितंबर को गणपति धाम में महा आरती का आयोजन

अम्बिकापुर,04 सितम्बर 2022(घटती-घटना)।अंबिकापुर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पंडाल लगाकर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई है, बड़े हर्षोल्लास के साथ इस अवसर पर जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक गणपति सेवा समिति द्वारा गठित गणपति स्थापना समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य अंबिकापुर में स्थापित छोटे बड़े गणेश पंडालों की निगरानी करते हैं। …

Read More »

अम्बिकापुर@अनाधिकृत रुप से संचालित मुस्कान क्लिनिक को प्रशासन ने किया सीलबंद

अम्बिकापुर,04 सितम्बर 2022(घटती-घटना)। जिला मुख्यालय अंबिकापुर से महज 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत साकालो में बगैर डिग्री के झोलाछाप डॉक्टर द्वारा बेधड़क होकर स्थानीय लोगों का इलाज कर रहा था। आश्चर्य की बात यह है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से महज 100 मीटर की दूरी पर यह क्लीनिक का संचालन कर ग्रामीणों का इलाज किया जा रहा था। लोगों …

Read More »

अम्बिकापुर@कीटनाशक सेवन से महिला की मौत

अम्बिकापुर,04 सितम्बर 2022(घटती-घटना)। लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम उदारी निवासी उर्मिला पैकरा पति रामनाथ उम्र 31 वर्ष 2 सितंबर की शाम को बकरी को घर के अंदर बांधने की बात कह कर निकली पर पूरी रात वापस नहीं लौटी। परिजन उसकी तलाश करते रहे। सुबह गांव से बाहर मिली। परिजन उसे वापस घर लाए। घर आते ही वह उल्टी करने …

Read More »

अम्बिकापुर@हल्ला बोल कार्यक्रम में शामिल हुए कांग्र्रेसी

अम्बिकापुर,04 सितम्बर 2022(घटती-घटना)। जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में सरगुजा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दल ने नई दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ हल्लाबोल रैली में शामिल हुआ। रैली स्थल पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरुद्ध हाथ में बैनर लेकर प्रदर्शन भी किया। 7 सितंबर से …

Read More »

लखनपुर@जनपद कार्यालय में मत्स्य पालकों को मछली बीज का हुआ वितरण

लखनपुर, 03 सितम्बर 2030 (घटती-घटना)। सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगहे के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद प्रकाश पांडे के मार्गदर्शन में दिनांक 02.09.2022 को दिन शुक्रवार को मछली पालन विभाग में संचालित 50त्न अनुदान पर मत्स्य बीज विक्रय योजना अंतर्गत विकासखंड लखनपुर के कुल 98 मत्स्य पालकों को उनके 98 तालाब जल क्षेत्र 42.8 हेक्टेयर …

Read More »

लखनपुर@कुन्नी हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को नेत्रदान के लिए किया गया जागरूक

लखनपुर, 03 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार सरगुजा जिले में 25 अगस्त से 8 सितंबर 2022 तक नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है इस अभियान का उद्देश्य लोगों में नेत्रदान के महत्व पर जन जागरूकता लाना है। और लोगों को मृत्यु के बाद अपनी आंखें दान करने के लिए प्रेरित करना …

Read More »

अम्बिकापुर@एक बाइक पर सवार थे चार लोग, ट्रक ने मारी टक्कर,दो की मौत

अम्बिकापुर,03 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। अज्ञात ट्रक ने शुक्रवार की रात बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में एक की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि तीन लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया हुआ। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने एक किशोर को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो का इलाज चल …

Read More »

अम्बिकापुर@डायरिया संक्रमितों की पहचान हेतु सेदम में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

स्वास्थ्य परीक्षण के साथ दी गई बचाव की जानकारी,अस्थाई अस्पताल व एम्बुलेंस की है व्यवस्था अम्बिकापुर,03 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार बतौली विकासखंड के सेदम ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को स्वास्थ्य शिविर तथा प्रभावित उरांवपारा व बावापारा में घर-घर सर्वे किया गया। टीम द्वारा घर-घर भ्रमण कर डायरिया से संक्रमित व्यक्तियों की पहचान, जल …

Read More »

अम्बिकापुर@किशोरी को भगाकर शादी का झांसा

देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार अम्बिकापुर,03 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। नाबालिग लड़की करीब 2 माह पूर्व सूरजपुर क्षेत्र के ग्राम बेलटीकरी से अपने मामा घर खरसुरा थाना उदयपुर आई थी, एवं घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजन ने इसकी रिपोर्ट उदयपुर थाने में दर्ज कराया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल अपराध कायम कर विवेचना …

Read More »