Breaking News

कोरबा

कोरबा@जिले के पहले मिलेट कैफे का महापौर राज किशोर प्रसाद और कलेक्टर श्री झा ने किया शुभारंभ

संवाददाता –कोरबा,24 फरवरी 2023(घटती-घटना)।प्रदेश का दूसरा मिलेट कैफे कोरबा शहर में शुरू हो गया है। मिलेट कैफे में सेहत से भरपूर व्यंजनों का जिलेवासी स्वाद ले सकेंगे। महापौर राज किशोर प्रसाद और कलेक्टर संजीव झा ने जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की मौजूदगी में कोरबा शहर के निहारिका में स्मृति उद्यान के सामने जिले के पहले मिलेट्स कैफे का फीता व केक …

Read More »

कोरबा,@आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने अशोक वाटिका उन्नयन कार्य को 30 अप्रैल तक पूरा करने के दिया निर्देश

कोरबा,24 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने अधिकारियों व निर्माण एजेंसी को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि अशोक वाटिका के उन्नयन, निर्माण संबंधी समस्त कार्यो को 30 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से पूरा कराएं ताकि इस महत्वपूर्ण पर्यटन,मनोरंजन केन्द्र का लाभ आमजन को शीघ्र से शीघ्र प्राप्त हो सके। उन्होंने विवेकानंद शैक्षणिक संस्थान भवन के शेष बचे …

Read More »

कोरबा@पुलिस अधीक्षक उदय किरण ने कोरबा पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट की लॉन्च

कोरबा,24 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। आम नागरिक जो कि पुलिस के पास फरियादी बन कर अपनी शिकायतों की फरियाद लगाने एवं सत्यापन संबंधी कार्य के लिए पुलिस जिला मुख्यालय में आना पड़ता है, जिसके लिए उन्हें दिनभर का समय देना पड़ता था। साथ ही फरियादियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब फरियादियों को पुलिस जिला मुख्यालय आने की …

Read More »

कोरबा@जिला प्रशासन ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 05 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि

कोरबा,24 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। कलेक्टर संजीव झा की पहल पर जिला प्रशासन ने प्राकृतिक आपदा में जान गवाने वाले 05 मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपए की क्षतिपूर्ति सहायता राशि स्वीकृत की है। क्षतिपूर्ति की राशि पीडि़त परिवार के वारिस-मुखियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जा रही है। सहायता राशि मिलने से परिजनों को दुख की घडी …

Read More »

कोरबा@स्व.केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के 18 वर्षों में पहली बार किसी टीम ने बनाया सर्वाधिक 208 रन का स्कोर

कोरबा,23 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार रहे स्वर्गीय केशव लाल मेहता जी की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा घंटाघर मैदान में आयोजित 18वें वर्ष के क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मर्टर फाइनल मैच में अधिवक्ता इलेवन और एसईसीएल कुसमुंडा की टीम के बीच मुकाबला हुआ जिसमें अधिवक्ता इलेवन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया बल्लेबाजी …

Read More »

कोरबा,@कलेक्टर झा ने लाइवलीहुड कॉलेज का औचक निरीक्षण कर विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षु विद्यार्थियों से प्रशिक्षण की ली जानकारी

कोरबा, 23 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। कलेक्टर संजीव झा ने शहर में संचालित लाइवलीहुड कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज में विभिन्न ट्रेडो में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु विद्यार्थियों से प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली। लाइवलीहुड कॉलेज में वर्तमान में सिलाई मशीन ऑपरेटर, फैशन डिजाइनर, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, हैंडलूम विवर्स एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के कुल पांच प्रशिक्षण …

Read More »

कोरबा@दूसरे की जमीन को अपना बता कर महिला से 50 हजार रुपए छलपूर्वक की गई ठगी

राजा मुखर्जी –कोरबा,23 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। दूसरे के आधिपत्य व स्वामित्व की जमीन को अपना बताकर बिक्री करने और इसके लिए फर्जी इकरारनामा तैयार कर अग्रिम राशि लेने के बाद गबन कर देने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मामला मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम दादरखुर्द में सड़क से लगी हुई जमीन का है। …

Read More »

कोरबा@राज्यांश नहीं देने के कारण छाीसगढ़ के 16 लाख परिवार प्रधानमंत्री आवास से वंचित : धरम लाल कौशिक

कोरबा,23 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। कोरबा विधानसभा क्षेत्र में मोर आवास-मोर अधिकार अभियान को जनता का भारी समर्थन मिला। अभियान के दौरान प्रधानमंत्री आवास से वंचित लोगों ने भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ अपने हक की मांग करते हुए कहा कि भूपेश बघेल हमारा प्रधानमंत्री आवास हमें दो, यह हमारा अधिकार है। कोरबा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने …

Read More »

कोरबा @जेसीसी सस्दयों द्वारा एसईसीएल माइंस में कोयला चोरी को लेकर पुलिस अधीक्षक से की जाएगी शिकायत

कोरबा,22 फरवरी 2023 (घटती-घटना)।एसईसीएल सुराकछार परियोजना में कोयला चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। प्रतिदिन 100 से अधिक चोर खुलेआम कोयला चोरी कर ले जाते है। इस तरह की घटनाएं प्रबंधन के सिरदर्द बनी हुई है। कई प्रकार के आरोप इसे लेकर लग रहे हैं, इसलिए ट्रेड यूनियनों ने इसे लेकर कोरबा के पुलिस अधीक्षक से …

Read More »

कोरबा@कुसमुंडा प्रबंधन द्वारा ग्रामीणों कीगुहार ना सुनने पर किया गया आंदोलन

कोरबा,22 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। जिले के कुसमुंडा खदान में सुबह खदान से लगे ग्राम पडनिया के सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया । उनका आरोप है कि वह अपनी समस्याओं को लेकर लगातार प्रबंधन से अपनी गुहार लगा रहे हैं परंतु प्रबंधन द्वारा किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है और …

Read More »