Breaking News

सरगुजा संभाग

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर को मिलेगी नए जिला एवं सत्र न्यायालय भवन की सौगात,आज होगा वर्चुअल भूमि पूजन

-संवाददाता-अम्बिकापुर,17 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले की न्यायिक व्यवस्था को आधुनिक और बेहतर सुविधाओं से लैस करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। अंबिकापुर के वर्तमान न्यायालय परिसर में प्रस्तावित नए जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास आज सुबह 10 बजे किया जाएगा। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश …

Read More »

अम्बिकापुर@चाय बेचकर एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों ने जताया विरोध

15,900 का स्टाइपेंड बढ़ाकर 30 हजार करने की मांग, 12 दिन से प्रदर्शन -संवाददाता-अम्बिकापुर,17 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल परिसर में सोमवार को सफेद एप्रन पहने इंटर्न डॉक्टर हाथ में केतली और चाय के लिए डिस्पोजल कप लिए नजर आए। धरनास्थल पर अदरक मिश्रित चाय की खुशबू के साथ एक डिब्बा भी ये रखे थे जिसमें जितनी …

Read More »

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर के अवनीश पांडे बने सरगुजा केसरी,भिलाई के मोहम्मद आसिफ ने जीता सरगुजा भीम का खिताब

-संवाददाता-अम्बिकापुर,17 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। नाग पंचमी के अवसर पर सरगुजा कुश्ती संघ के तत्वावधान में मल्टीपरपज ग्राउंड में दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सरगुजा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों और सीमावर्ती राज्यों से करीब 150 पहलवानों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों में अंबिकापुर के अवनीश पांडे ने सरगुजा केसरी, भिलाई के मोहम्मद आसिफ ने सरगुजा भीम, …

Read More »

सीतापुर@एक करोड़ की ज्वेलरी उठाईगिरी का खुलासा : 500 सीसीटीवी खंगालकर ओडिशा तक पहुंची पुलिस,46 लाख के जेवर बरामद

सीतापुर में दिनदहाड़े ज्वेलर्स का बैग उड़ाने वाले गिरोह की तलाश तेज,चार संदिग्धों की तस्वीर आई सामने… -संवाददाता-सीतापुर,17 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। सीतापुर में ज्वेलर्स से दिनदहाड़े करीब एक करोड़ रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण से भरा बैग उठाने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता का दावा किया है। घटना के बाद छत्तीसगढ़ से लेकर झारखंड और ओडिशा तक …

Read More »

अम्बिकापुर@ स्वतंत्रता दिवस समारोह में मॉन्टफोर्ट स्कूल का शानदार प्रदर्शन

देशभक्ति और संस्कृति से सजी प्रस्तुति ने जीता दिल, सांस्कृतिक कार्यक्रम में हासिल किया द्वितीय स्थान-संवाददाता-अम्बिकापुर,17 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। जिला प्रशासन द्वारा पीजी कॉलेज ग्राउंड अंबिकापुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मॉन्टफोर्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार एवं संदेशपरक सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों की प्रभावशाली प्रस्तुति को निर्णायकों ने द्वितीय स्थान प्रदान किया। समारोह में …

Read More »

कोरिया/एमसीबी@ कोरिया और एमसीबी में शान से लहराया तिरंगा,देशभक्ति के रंग में रंगे जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में विधायक भईया लाल राजवाड़े और मनेंद्रगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया ध्वजारोहण

परेड की ली सलामी शहीद परिवारों का सम्मान और उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र-संवाददाता-कोरिया/एमसीबी,17 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर इस बार कोरिया और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के जिला स्तरीय सरकारी समारोहों में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन विशेष आकर्षण रहा, केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2026 में ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जारी किए …

Read More »

अम्बिकापुर@ रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

….राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव-संवाददाता-अम्बिकापुर,17 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया। शासकीय कन्या शिक्षा …

Read More »

सूरजपुर/भैयाथान,@जमीन तीन की,धान एक के खाते में…! शिवप्रसादनगर में 136 क्विंटल का ऐसा गणित,जिसे समझने में सहकारिता भी उलझ गई

3.13 हेक्टेयर जमीन में तीन हिस्सेदार,136 क्विंटल धान की बिक्री एक खाते में…शिवप्रसादनगर में किस नियम का गणित? सामूहिक जमीन, अलग-अलग हिस्से और एक खाते में पूरा धान,शिवप्रसादनगर समिति में उठे गंभीर सवाल साधना के खाते में 136 क्विंटल धान,जमीन में हदीश-रिजवान भी हिस्सेदार,सहकारिता के गणित पर सवाल हदीश, साधना और रिजवान की साझी जमीन, लेकिन धान बिक्री सिर्फ साधना …

Read More »

सूरजपुर@ जांच में दोषी,एफआईआर और सेवा समाप्ति के बाद फिर क्यों खुला फसल बीमा घोटाले का पिटारा?

35.78 लाख के फसल बीमा घोटाले के आरोपियों की ‘री-एंट्री’ की तैयारी! पुराने दोषियों के लिए नई जांच का खेल? जिस जांच में दोषी पाए गए,उसी मामले में फिर जांच क्यों? फसल बीमा प्रकरण में सीईओ की कवायद पर सवाल 5 जून 2023 की कार्रवाई के बाद 23 जनवरी 2026 का आदेश,अब नई जांच से किसकी राह आसान होगी? फसल …

Read More »

अम्बिकापुर@चिकित्सा महाविद्यालय में जिला स्तरीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

-संवाददाता-अम्बिकापुर,14 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय के मेडिकल लेक्चर हॉल में अटल आरोग्य लैब एवं चिकित्सालय के सौजन्य से जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें हिमोग्लोबिन संबंधित बिमारी जैसे सिकलसेल, थैलेसिमिया, मल्टीपल माइलोमा, कैंसर संबंधित बिमारी की एडवांस जांच की जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी …

Read More »