Breaking News

घटती-घटना

अम्बिकापुर@एक छात्र का सफल होना शिक्षक के जीवन की सबसे बड़ी खुशी

अम्बिकापुर 11 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। राजीव गांधी शासकीय पीजी कालेज के विधि विभाग में सोमवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विभाग के पूर्व छात्र और अतिथि व्याख्याता रहे मनोज सिंह के छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2019 की परीक्षा में सहायक जेल अधीक्षक बनने और 2021 में सहायक संचालक जनसंपर्क के पद पर चयन होने पर यह सम्मान …

Read More »

ऋषिकेश @ आप ने घोषित किये 8 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी

ऋषिकेश ,11 अक्टूबर 2021 (ए)। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने आठ विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी घोषित किए हैं। सोमवार को प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने प्रभारियों के नाम की घोषणा की। अब तक पार्टी 22 विधानसभा प्रभारी बना चुकी है। धर्मपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में आप प्रभारी दिनेश मोहनिया ने बताया कि …

Read More »

लखनऊ @ नेता का मतलब यह नहीं है कि किसी को कार से कुचल दें

लखनऊ ,11 अक्टूबर 2021 (ए)। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि एक राजनीतिक नेता होने का मतलब यह नहीं है कि किसी को भी कार से कुचल दिया जाए। यह पहली बार है जब भाजपा के किसी नेता ने लखीमपुर की घटना के खिलाफ आवाज उठाई है जिसमें एक एसयूवी (स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल) द्वारा चार …

Read More »

रामानुजगंज@सशक्त राष्ट्र निर्माण में सरस्वती शिशु मंदिर की अहम भूमिकाःरामप्रताप सिंह

रामानुजगंज 11 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राथमिक विभाग के नवीन भवन का लोकार्पण भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह एवं पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा ने करते हुए परिसर में नारियल आम अशोक नीम सहित कई प्रजातियो के पौधारपण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राम प्रताप सिंह ने कहा कि …

Read More »

नई दिल्ली @ क्या अब भी मंत्री को अपने पद पर बने रहने का है अधिकार?

नई दिल्ली,11 अक्टूबर 2021 (ए)। लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, मंत्री का बेटा किसानों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार. क्या अब भी मंत्री को अपने पद पर बने रहने का है अधिकार? निष्पक्ष जांच और न्याय के लिए केंद्रीय गृह मंत्री की बर्खास्तगी जरूरी है. नरेंद्र मोदी जी अपने मंत्री को संरक्षण देना बंद …

Read More »

मुंबई @13 अक्टूबर तक टली आर्यन खान की जमानत याचिका

मुंबई , 11 अक्टूबर 2021 (ए)। मुंबई की विशेष एनडीपीएस अदालत ने सोमवार को आर्यन खान की जमानत अर्जी पर सुनवाई 13 अक्टूबर तक के लिए टाल दी है, क्योंकि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मामले में अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है। साथ ही, विशेष एनडीपीएस कोर्ट के विशेष न्यायाधीश वी.वी. पाटिल ने अन्य आरोपियों अरबाज मर्चेंट, …

Read More »

अम्बिकापुर@निरीक्षक राहुल तिवारी बनाये गये कोतवाली प्रभारी

82 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हुए इधर से उधर अम्बिकापुर 11 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। कोतवाली टीआई अनूप एक्का को रक्षित केंद्र अंबिकापुर भेज दिया गया है। वही कोतवाली का प्रभार रक्षित केंद्र में काफी दिन से पड़े अनुभवी निरीक्षक राहुल तिवारी को कोतवाली का प्रभार सौंपा गया है। इसके …

Read More »

आशीष मिश्रा को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

लखनऊ ,11 अक्टूबर 2021 (ए)। लखीमपुर खीरी की एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को तीन अक्टूबर की हिंसा के सिलसिले में तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। हालांकि, पुलिस रिमांड की अवधि के दौरान मिश्रा की कानूनी टीम तक पहुंच होगी।घटना की जांच के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार …

Read More »

अम्बिकापुर@सूने मकान का ताला तोड़कर 50 हजार नगद व जेवरात की चोरी

गांधीनगर थाना क्षेत्र के नमनाकला का मामला,मामला दर्ज अम्बिकापुर 11 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। शहर के नमनाकल स्थित सूने मकान का तला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने 9 अक्टूबर की रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घर वाले ताला बंद कर अपने पैतृक गांव चले गए थे। चोरों ने अलमारी में रखे 50 हजार रूपए नगद व सोने …

Read More »

ड्रैगन ने दिखाया अपना पुराना अडि़यल रुख

13वें दौर की सैन्य बातचीत में विवादित मुद्दों पर भारत ने कई सुझाव रखे,लेकिन चीन कोई सुझाव नहीं देपाया और भारत पर ही आरोप मढ़ दिया भारत ने कहा कि चीन के अडि़यल रुख की वजह से विवाद नहीं सुलझा. नई दिल्ली 11 अक्टूबर 2021 (ए)। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में एक साल से ज्यादा समय से …

Read More »