बैकु΄ठपुर 12 नवम्बर 2021(घटती-घटना)। संबोधन साहित्य एवं कला विकास संस्थान पंजीकृत की आपातकालीन सामान्य सभा की बैठक का आयोजन संस्था अध्यक्ष विनोद तिवारी के निवास स्थान पर संपन्न हुआ .इस बैठक में संबोधन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया .उक्त जानकारी देते हुए संस्था सचिव नरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में संस्था अध्यक्ष द्वारा संस्था के कुल 13 सामान्य सदस्यों की विधि मान्य सूची घोषित की गई। जिसके अनुसार अब विनोद तिवारी, नरेंद्र अरोड़ा, प्रमोद बंसल, अनिल केशरवानी, अरविंद वैश्य, अरविंद श्रीवास्तव, सतीश उपाध्याय, सतीश द्विवेदी, संतोष जैन, नारायण तिवारी, कल्याण केसरी, आर एस मिश्रा, संजय ताम्रकार सहित कुल 13 विधि मान्य सामान्य सदस्य हैं, संस्था की कार्यकारिणी मे 6 रिक्त स्थान होने के कारण इसकी पूर्ति हेतु प्रक्रिया की गई. जिसमें श्री सतीश उपाध्याय, संतोष जैन, अरविंद वैश्य नारायण तिवारी, अनिल केसरवानी सहित कुल 5 सदस्य सर्व सहमति से संस्थान के कार्यकारिणी हेतु निर्वाचित हुए, तदनुसार संस्था के संचालन हेतु पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य पुनर्गठित हुए संस्था सचिव ने यह भी बताया कि संस्था के पत्राचार का पता भी परिवर्तित हो गया है, इस संदर्भ में इसी सामान्य सभा की बैठक में सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित किया गया. जिसके अनुसार संबोधन संस्थान के स्थाई पते हेतु संबोधन वाचनालय श्री राम मंदिर परिसर तथा पत्राचार हेतु अध्यक्ष का पता होगा, इस बैठक में संबोधन संस्थान के विनोद तिवारी, नरेंद्र अरोड़ा, अनिल केसरवानी, प्रमोद बंसल, सतीश उपाध्याय, नारायण तिवारी संतोष जैन, संजय ताम्रकार, अरविंद वैश्य आदि की उपस्थिति रही।
Check Also
अम्बिकापुर@ खाद माफिया से मिलीभगत करने वाले अधिकारी नहीं बचेंगे : कृषि मंत्री
Share ओवर रेटिंग की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज,राहुल कृषि केंद्र का लाइसेंस …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur