रायपुर,20 नवम्बर 2022(ए)। भानुप्रतापपुर भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर रेप के गंभीर आरोप लगा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज प्रकरण को छिपाया है।भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने जिसे प्रत्याशी बनाया है, वह नाबालिग से बलात्कार और देह व्यापार में धकेले जाने का आरोपी है। कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस में यह खुलासा किया है। भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ झारखंड में केस दर्ज है। पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के खुलासे के बाद अब सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर पूछा है कि किसके कहने पर शपथ पत्र में यह जानकारी छिपाई है।
अपने ट्वीट में भूपेश बघेल ने लिखा कि 15 साल की बच्ची के बलात्कार और देह व्यापार में धकेले जाने के मामले के एक अभियुक्त ब्रह्मानंद नेताम को प्तभाजपा ने भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है।भाजपा प्रत्याशी ने झारखंड में पॉक्सो एक्ट में दर्ज अपराध को निर्वाचन शपथ पत्र में किसके कहने पर छुपाया?
भाजपा के भानुप्रतापपुर उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर बलात्कार, सामुहिक बलात्कार, नाबालिक का देह शोषण, अनैतिक देह व्यापार में धकेलने का आरोप है। झारखंड के जमशेदपुर जिले के टेल्को थाने में दर्ज है। 15 -5-2019 को केस दर्ज हुआ, तब झारखंड में भाजपा की रघुवर दास की सरकार थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur