सहकारी समिति में कर्मचारियों से सरपंच,उप सरपंच सहित अन्य ने की मारपीट,कार्यालय में किया तोड़ड़फोड़ड़ और 5 हजार लूट के घटना को दिया अंजाम
सूरजपुर, 19 अगस्त 2022(घटती-घटना)। प्रेमनगर विकास खंड के एक सहकारी समिति में गांव के सरपंच, उप सरपंच सहित अन्य गुर्गों द्वारा शराब के नशे में खाद की मांग को लेकर खाद वितरण कर रहे कर्मचारियों पर लाठी डंडे से पिटाई कर दफ्तर में तोड़ फोड़ करने व शासकीय राशि लूटने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। गौरतलब है कि प्रेमनगर विकास खण्ड के ग्राम कंचनपुर सहकारी समिति में प्रतिदिन के माफिक किसानों को स्टॉक अनुसार रासायनिक उर्वरक की वितरण किया जा रहा था कि 18 अगस्त दिन गुरुवार के शाम के 4 -5 के बीच में खाद का वितरण मौजद किसानों किया जा रहा था कि तभी ग्राम कंचनपुर के सरपंच सहोदर सिंह, उप सरपंच भगवान सिंह, साथी सुधु सिंह, ग्राम खजूरी निवासी तेजु सिंह, सहित अन्य 10 गुर्क़े और थे। जिन्होने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। साथ ही समित्ति कार्यालय में रखे पोश मशीन को तोड़ दिया गया और कार्यालय के कई समानों से तोड़ फोड़ की गई है। आरोपियों द्वारा समित्ति की राशि 5 हजार रुपये जिसे कर्मचारी रवि शँकर राजवाड़े द्वारा रखा गया था। जिसको दौड़ा कर मारपीट करते हुए पैकेट में रखे राशि को लूट लिया गया है।
इस दौरान समिति में कार्यरत कर्मचारी रवि शंकर राजवाड़े, संजय साहू, देववन सिंह, चंदर प्रकाश यादव, संदीप साहू, सत्यम पांडेय कार्यालय में मौजूद थे इस दौरान सभी से मारपीट की घटना होना कर्मचारियों द्वारा बताया गया है। जिसकी लिखित शिकायत देर शाम प्रेमनगर थाना में दिया गया है और अपराध दर्ज करने की मांग की गई है। इस सम्बंध में प्रेमनगर थानां प्रभारी बिपिन लड़का ने बताया कि शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur