Breaking News

सूरजपुर@राशन कार्ड बनवाने का काम दिलाने का झांसा देकर 15 लाख रूपये ठगी करने वाले 2 आरोपियों को सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share


-नगर संवाददाता-
सूरजपुर 14 जुलाई 2022 (घटती-घटना)। मंगलवार को मनेन्द्रगढ़ रोड़ सूरजपुर निवासी विष्णु अग्रवाल ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 3 माह पूर्व मनोरा जशपुर निवासी दानिश जेया उर्फ विक्की व भट्टीपारा बैकुण्ठपुर निवासी कुनाल गुप्ता के द्वारा कलकत्ता पश्चिम बंगाल में राशन कार्ड बनाने का काम दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए 15 लाख रूपये लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सूरजपुर में आरोपियों के विरूद्ध धारा 420,34 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने आरोपियों को दबिश देकर जल्द पकड़ने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए। थाना सूरजपुर की पुलिस ने अम्बिकापुर में घेराबंदी कर दानिश जेया उर्फ विक्की पिता शेख मोहम्मद अली उम्र 32 वर्ष निवासी मनोरा, जशपुर तथा बैकुण्ठपुर में घेराबंदी कर कुनाल गुप्ता पिता दिनेश गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी भट्टीपारा बैकुण्ठपुर को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपियों ने धोखाधड़ी को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा रायपुर में भी लोगों के साथ राशन कार्ड बनवाने का काम दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी किया गया है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। पुलिस के द्वारा आरोपियों के बैंक खातों की जांच की जा रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ डीआईजी-एसएसपी राजेश अग्रवाल ने किया रक्षित केंद्र का वार्षिक निरीक्षण उत्कृष्ट जवान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,31 जुलाई 202६ (घटती-घटना)। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को रक्षित …

Leave a Reply