नई दिल्ली ,13 अक्टूबर 2021 ( ए )। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था और वह लगातार चेस्ट कंजेशन की शिकायत कर रहे थे। इसके बाद उन्हें बुधवार शाम 6.15 दिल्ली एम्स के कार्डियो न्यूरो टावर में भर्ती कराया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री का इलाज न्यूरो के डॉक्टर अचल श्रीवास्तव और दिल के डॉक्टर नीतीश नायक इलाज कर रहे हैं। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है। 89 वर्षीय डॉ. मनमोहन सिंह को शुगर की भी बीमारी है। वहीं, इसी साल 19 अप्रैल को वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 29 अप्रैल को उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर से छुट्टी दे दी गई थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur