सूरजपुर,04 जुलाई 2022(घटती-घटना)। पारिवारिक कार्यक्रम मे शामिल होने सूरजपुर पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल के निवास पर गर्मजोशी से स्वागत किया। आज यहाँ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। लंबे समय बाद सूरजपुर पहुचने पर उन्होंने जिले की राजनीतिक गतिविधियों व नगर विकास पर चर्चा किया। पूर्व मंत्री अग्रवाल का सूरजपुर से गहरा लगाव रहा है तथा उन्होंने नगरीय प्रशासन मंत्री रहते हुए करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति सूरजपुर के विकास के लिए दी थी। सूरजपुर को नगर पंचायत से नगरपालिका का दर्जा भी इन्हीं के कार्यकाल मे मिला था। जिला महामंत्री राजेश महलवाला के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ-साथ फूल-माला, गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गर्मजोशी से स्वागत सम्मान किया। इस दौरान पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार साढ़े तीन सालों में पूरी तरह विफल रही है केंद्र की योजनाओं को छोड़ दें तो राज्य सरकार ने साढ़े तीन साल में 42 हजार करोड़ का कर्ज लिया है उसके बाद भी कोई विकाश के कार्य नही हो रहे हैं। किसान ब्लैक में खाद खरिदने को मजबूर है रोजगार सिर्फ होर्डिंग और प्रचार प्रसार में बताया जा रहा है असलियत में कुछ नही है ,प्रधानमंत्री आवास में राज्यांश नही देने कारण लोग लाभ से वंचित हो रहे हैं। नगरीय निकायों में कर्मचारियों को सेलरी तक समय पर नही मिल पा रही है सभी विकास कार्य ठप्प हैं, जनता इस सरकार से त्रस्त हो गई है और इस सरकार से मुक्ति चाह रही है।
इस कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, वरिष्ठ भाजपा नेता बिलासपुर अरविंद गोयल, भाजपा जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल महलवाला, जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू, जिला मंत्री अशोक सिंह, संदीप अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुशांत विश्वास, जिला मीडिया प्रभारी शशि तिवारी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, जिला कार्यालय प्रभारी राजेश्वर तिवारी, कौशल सिंह,बसंत कुशवाहा, शशिकांत गर्ग, दुर्गा शंकर जायसवाल, अमीर चंद गुप्ता, दीपक गुप्ता, कपिल पांडे, नूतन विश्वास, बीना गुप्ता, प्रमोद तायल, संजय केजरीवाल, अनिल साहू, अजय सिंह, राजू देवांगन, सुरेंद्र देवांगन, त्रिपुरारी साहू, शिव शंकर साहू, बजरंग राजवाड़े, गौरव अग्रवाल महलवाला, विजय साहू, सतबीर सिंह, मंडल अध्यक्ष विक्की रवि, दौलत प्रताप सिंह, किशन देवांगन, भाजयुमो शहर महामंत्री संस्कार अग्रवाल, प्रीतम सोनी, शांतनु सिंह राजपूत, रंजन सोनी, पंकज सोनी, राकेश महाराज, कुमार सोनी, हरि नारायण साहू, राजाराम साहू सहित भाजपा, भाजयुमो, महिला मोर्चा, अजजा, अजा, पिछड़ा वर्ग के साथ-साथ विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur