Breaking News

सूरजपुर,@बारिश शुरू होते ही खेती-किसानी में आई तेजी

Share

सूरजपुर, 19 जून 2022(घटती-घटना)। बारिश का मौसम शुरू होते ही खेती किसानी का कार्य तेजी से शुरू हो गया है. किसान सुबह से लेकर शाम तक खेतों में नजर आने लगे हैं. दूसरी ओर खाद सहित पोटाश की कमी के चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है. इसके साथ ही पिछले दो दिनों से अंचल में लगातार बारिश हुई इससे बारिश का इंतजार करते रहे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. खेत जोताई का कार्य तेजी से चल रहा है. सोसायटियों में खाद के लिए भी किसान रोजाना चक्कर काट रहे हैं.
गर्मी से मिली राहत
बारिश से एक ओर जहाँ किसानों में खुशी की लहर है तो वहीं दूसरी ओर लोगों को तेज गर्मी से भी राहत मिली है. नौतपा के बाद अचानक बढ़े तापमान से लू की स्थिति बन गई थी और लोगों को गर्मी से छुटकारा पाने के लिए बारिश का बेसब्री से इंतजार था. विगत दो दिनों से मौसम बदलने व बारिश होने से सभी ने राहत की साँस ली है


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply