Breaking News

सूरजपुर@पुलिस व प्रशासन की टीम ने विश्रामपुर में फुटपाथ पर किए अतिक्रमण को हटवाया

Share


-नगर संवाददाता-
सूरजपुर 11 जून 2022 (घटती-घटना)।
। अतिक्रमण के कारण सड़क पर लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा दिलाने के प्रयास में विश्रामपुर पुलिस जुट गई है। शुक्रवार को थाना प्रभारी विश्रामपुर ट्रेनी आईपीएस संदीप कुमार पटेल के नेतृत्व में नायब तहसीलदार अंकिता तिवारी, यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय व पुलिस की टीम ने अभियान चलाकर एनएच-43 विश्रामपुर मेन मार्केट में दोनों किनारे से दुकानदारों के द्वारा फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया और दुकानदारों को दुकान के सामान को बाहर ना रखने की सख्त हिदायत दी गई। इस दौरान एएसआई सुनील सिंह, सोहन सिंह, अशोक तिर्की, प्रधान आरक्षक अविनाश सिंह मौजूद रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ डीआईजी-एसएसपी राजेश अग्रवाल ने किया रक्षित केंद्र का वार्षिक निरीक्षण उत्कृष्ट जवान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,31 जुलाई 202६ (घटती-घटना)। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को रक्षित …

Leave a Reply