8 से 14 अगस्त तक मंडल एवं बूथ स्तर पर निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा,14 अगस्त को जिला मुख्यालय में मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
-संवाददाता-
बैकुण्ठपुर,08 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छिंदडांड़, बैकुण्ठपुर में तिरंगा यात्रा,कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए मंडल एवं बूथ स्तर तक कार्यक्रमों को व्यापक रूप से आयोजित करने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर देशव्यापी तिरंगा यात्रा के तहत मंडल एवं बूथ स्तर पर प्रत्येक घर में तिरंगा झंडा लगाने के अभियान को सफल बनाया जाएगा, उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और राष्ट्र निर्माताओं के योगदान का स्मरण किया जाएगा, उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों के सपनों का भारत बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को जोड़ना जरूरी है। इसके साथ ही राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
8 से 14 अगस्त तक मंडलों में तिरंगा यात्रा-जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने बैठक में कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के प्रत्येक मंडल में 8 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न स्थानों से मंडल स्तर पर यात्राएं निकाली जाएंगी और पार्टी कार्यकर्ता इसमें सक्रिय सहभागिता निभाएंगे,उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा,साथ ही कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक अभियान को पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।
14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस-बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 अगस्त को जिला मुख्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा,इस अवसर पर देश के विभाजन के दौरान प्रभावित हुए लोगों को स्मरण करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
गुरु रविदास जयंती वर्ष में समरसता संकल्प अभियान-प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर गुरु पूर्णिमा से 20 फरवरी 2027 तक भव्य समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा आयोजित की जा रही है,उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य संत गुरु रविदास जी के जीवन, समानता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से तिरंगा यात्रा सहित सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया,बैठक में कार्यक्रमों को मंडल, बूथ एवं स्थानीय स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा पार्टी कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया,इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बसंत राय,अशोक जायसवाल,राजेश सिंह, रविशंकर राजवाड़े, अनिल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा,अल्पसंख्यक मोर्चा संभाग प्रभारी समाउदीन सिद्धिकी,नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल,नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह,जिला मंत्री ईश्वर राजवाड़े,जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े सहित पार्टी के विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों एवं मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे,बैठक में महिला मोर्चा, भाजयुमो,किसान मोर्चा,अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। पार्टी ने आगामी दिनों में तिरंगा यात्रा और समरसता अभियान को व्यापक जन सहभागिता के साथ आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur