रायपुर,17 जून 2026। रविशंकर विश्वविद्यालय में चल रहे जेम्स एंड ज्वेलरी कोर्स में अनियमितता का मामला सामने आया है। रायपुर सराफा एसोसिएशन ने राज्यपाल से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। आरोप है कि 50 लाख का फंड मिलने के बाद भी इस सत्र में प्रवेश न के बराबर हुआ और राशि के इस्तेमाल में पारदर्शिता नहीं है। सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू के नेतृत्व में व्यापारियों ने राज्यपाल को पत्र भेजा। पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार ने कोर्स के लिए 50 लाख रुपए दिए थे, मगर मौजूदा सत्र में छात्रों का प्रवेश नगण्य रहा। व्यापारियों को फंड के मिसयूज की आशंका है। एसोसिएशन ने बताया कि राज्यपाल के निर्देश पर कुलपति से कई बार संपर्क किया गया। लेकिन कोई स्पष्ट या समयबद्ध जवाब नहीं मिला।
चार बड़ी खामियां गिनाईं…
- कोर्स पर कोई समीक्षा बैठक नहीं हुई
- छात्रों के प्लेसमेंट का कोई रोडमैप नहीं
- प्रवेश बढ़ाने के लिए कदम नहीं उठाए
- विश्वविद्यालय ने कोई औपचारिक पत्राचार तक नहीं किया
‘स्किल इंडिया’ फेल होने का डर : हरख मालू ने कहा कि यह कोर्स युवाओं को सराफा व्यवसाय में रोजगार और स्किल इंडिया मिशन को मजबूत करने के लिए था। प्रशासनिक लापरवाही से इसका मकसद फेल हो रहा है।
राज्यपाल से की गई ये 3 मांगें… - कोर्स का नियमित और पारदर्शी संचालन हो ।
- 50 लाख की राशि के उपयोग की जांच हो।
- विवि कोर्स के पुनरुद्धार के लिए टाइमबाउंड प्लान दें।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur