Breaking News

मनेंद्रगढ़@ मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां जनता तक पहुंचा रही भाजपा : उज्ज्वल दीपक

Share


केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
-संवाददाता-
मनेंद्रगढ़,15 जून 2026 (घटती-घटना)।
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने मनेन्द्रगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों,जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी साझा की।
प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन,आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब, किसान,महिला,युवा और वंचित वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता देते हुए अनेक योजनाएं संचालित की हैं,जिनका लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंचा है, उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना,उज्ज्वला योजना,आयुष्मान भारत,स्वच्छ भारत मिशन,हर घर जल योजना,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और जनधन योजना जैसी योजनाओं ने आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। इन योजनाओं के माध्यम से विकास की किरण देश के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंची है,उज्ज्वल दीपक ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय गौरव को भी नई पहचान दिलाई है, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय आदिवासी समाज के सम्मान का प्रतीक है, वहीं स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, नया संसद भवन,सेंगोल की स्थापना और विभिन्न राष्ट्रीय स्मारकों का निर्माण देश की सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने वाले कदम हैं, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने विश्व मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को सुदृढ़ किया है। कोरोना महामारी के दौरान वैक्सीन मैत्री अभियान के माध्यम से विभिन्न देशों को सहायता प्रदान कर भारत ने मानवता की सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया,आज विश्व भारत को समाधान प्रस्तुत करने वाले राष्ट्र के रूप में देख रहा है,जी-20 की सफल अध्यक्षता, विभिन्न देशों के साथ हुए व्यापारिक समझौते और बढ़ते विदेशी निवेश भारत की वैश्विक साख को दर्शाते हैं,प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’,‘फिट इंडिया मूवमेंट’,‘हर घर तिरंगा’,‘जनता कर्फ्यू’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियानों ने जनभागीदारी को नई दिशा दी है,इन अभियानों के माध्यम से राष्ट्रहित, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसहभागिता की भावना को बल मिला है,उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं,ताकि आम जनता विकास यात्रा से सीधे जुड़ सके,प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चम्पा देवी पावले,जिला महामंत्री आशीष मजूमदार,जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह,जिला प्रवक्ता जमुना पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी रामचरित द्विवेदी,कार्यालय मंत्री राजेश यादव, युवा मोर्चा के आनंद ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

खड़गवां@ जल जीवन मिशन या ‘जल इंतजार मिशन’?

Share दो साल से अधूरी पानी टंकी बनी ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए खतराकरोड़ों …

Leave a Reply