Breaking News

महासमुंद@सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला..पितृत्व विवाद में डीएनए टेस्ट को दी मंजूरी,कहा…सच्चाई और न्याय के लिए वैज्ञानिक जांच जरूरी

Share

महासमुंद,30 मई 2026। महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पलसापाली से जुड़े एक चर्चित पितृत्व विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। सर्वोच्च न्यायालय ने डीएनए परीक्षण कराने के आदेश को बरकरार रखते हुए स्पष्ट कहा कि जब पितृत्व का प्रश्न सीधे विवाद का विषय हो और उसका समाधान किसी अन्य साक्ष्य से संभव न हो,तब न्यायहित में वैज्ञानिक जांच आवश्यक हो जाती है। यह मामला कई वर्षों से न्यायालयों में लंबित था। विवाद उस युवक द्वारा दायर दीवानी वाद से जुड़ा है, जिसमें उसने स्वयं को संबंधित व्यक्ति का पुत्र बताते हुए संपत्ति में हिस्सेदारी का दावा किया था। युवक की माता का कहना था कि वर्ष 1999 में दोनों के बीच संबंध बने थे, जिसके बाद युवक का जन्म हुआ। दूसरी ओर संबंधित व्यक्ति लगातार पितृत्व से इंकार करता रहा। मामले में पहले भरण-पोषण को लेकर भी कई कानूनी कार्यवाहियां हुई थीं।


Share

Check Also

महासमुंद@महासमुंद पुलिस ने पकड़ा 600 किलो गांजा

Share मशीनरी के कार्टूनों में छिपाकर ले जा रहे थे,एक गिरफ्तार,3.12 करोड़ की संपत्ति जब्तमहासमुंद,30 …

Leave a Reply