Breaking News

सूरजपुर@अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दीप्ति वर्मा को राज्य स्तरीय सम्मान

Share


पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए दीप्ति वर्मा सम्मानित
-संवाददाता-
सूरजपुर,10 मार्च 2026 (घटती-घटना)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिले के लिए गौरव का क्षण तब आया, जब वन विभाग में कार्यरत तकनीकी सहायक दीप्ति वर्मा को राज्य स्तरीय सम्मान से पुरस्कृत किया गया, यह सम्मान उन्हें पर्यावरण संरक्षण, वनों और वन्यजीवों के संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया, यह सम्मान समारोह रायपुर में लावण्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ राज्य से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली कुल 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली महिलाओं के योगदान को सम्मान देना और उनके कार्यों को प्रोत्साहित करना था। इस गरिमामय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रहे, जिनकी अध्यक्षता में यह समारोह संपन्न हुआ,कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मंच पर सम्मानित किया गया और उनके कार्यों की सराहना की गई,दीप्ति वर्मा को यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे उनके उल्लेखनीय प्रयासों के लिए दिया गया,उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों के बीच वनों और वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया है, इसके साथ ही उन्होंने वन विभाग के मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों तथा वन समितियों को नवाचार गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, दीप्ति वर्मा द्वारा वृक्षारोपण को बढ़ावा देने और लगाए गए पौधों को सफल बनाने के लिए भी लगातार प्रयास किए जाते रहे हैं, उनके प्रयासों के कारण कई क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता आई है,वन विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी भी सराहनीय रही है, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिला यह सम्मान न केवल दीप्ति वर्मा के लिए, बल्कि सूरजपुर जिले के लिए भी गर्व का विषय माना जा रहा है, उनके इस सम्मान से जिले की अन्य महिलाओं को भी समाज और पर्यावरण के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी, इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दीप्ति वर्मा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता के क्षेत्र में उनका योगदान समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनका यह सम्मान नारी शक्ति की क्षमता और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी दर्शाता है।


Share

Check Also

खड़गवां@ जांच या शिकायतकर्ता से जवाब-तलब? एफएमडी टीकाकरण जांच पर उठे नए सवाल

Share रायपुर से आई जांच समिति के रवैये पर शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप,फोन पर …

Leave a Reply