Breaking News

सूरजपुर@”वीर बाल दिवस” पर जिले के समस्त विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

Share


बाल वीरों के शौर्य को नमन,विद्यार्थियों में साहस और राष्ट्रभक्ति का संचार
सूरजपुर,27 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)।
वीर बाल दिवस के अवसर पर लोक शिक्षण संचालनालय,छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एस. जयवर्धन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेन्द्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में विविध शैक्षणिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का संचालन जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा एवं जिला मिशन समन्वयक मनोज कुमार साहू के मार्गदर्शन में किया गया, इस अवसर पर विद्यालयों में नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का लाईव प्रसारण किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता, चित्रकारी, निबंध लेखन, कहानी सुनाना जैसे रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में साहस, दयालुता,राष्ट्र्रभक्ति,नैतिक मूल्यों का विकास करना और बाल वीरों के शौर्य व पराक्रम से प्रेरणा दिलाना रहा, विद्यालयों के प्राचार्य,प्रधान पाठक, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्राओं की सहभागिता से वीर बाल दिवस का यह आयोजन गरिमापूर्ण एवं प्रेरणादायी रूप से सम्पन्न हुआ।
बाल साहस और बलिदान की अमर गाथा
वीर बाल दिवस का आयोजन सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के अतुलनीय बलिदान की स्मृति में किया जाता है। मात्र 9 और 6 वर्ष की अल्पायु में दिए गए उनके बलिदान को स्मरण कर विद्यार्थियों को साहस, सत्य,धर्म और राष्ट्रप्रेम के मूल्यों से अवगत कराया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम
जिला स्तरीय कार्यक्रम सेजेस नवापारा, सूरजपुर में आयोजित किया गया,जहाँ सहायक संचालक शिक्षा रविन्द्र सिंहदेव,वीर बाल दिवस के जिला नोडल सुरविन्द कुमार गुर्जर, विकासखण्ड स्रोत समन्वयक मनोज कुमार मण्डल, सेजेस प्राचार्य मनोज कुमार झा,शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के उद्बोधन का लाईव प्रसारण एवं विविध गतिविधियाँ गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुईं।
शैक्षणिक सहभागिता और अभिभावक जुड़ाव
जिले के विद्यालयों में वीर बाल दिवस के अवसर पर अंगना म शिक्षा से जुड़ी माताओं, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, पालकों एवं विद्यार्थियों को आमंत्रित कर परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत पंजीयन भी कराया गया। इससे विद्यालय-समुदाय सहभागिता को मजबूती मिली।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply