Breaking News

सूरजपुर@ सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

Share


उमेश्वरपुर में प्रशासन पहुँचा जनता के द्वार,135 आवेदन प्राप्त,28 का मौके पर निराकरण
सूरजपुर,27 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)।
सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जिले के प्रेमनगर जनपद के ग्राम उमेश्वरपुर में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया,शिविर का आयोजन भूलन सिंह मरावी, विधायक प्रेमनगर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ,शिविर में जयवर्धन कलेक्टर एवं विजेंद्र सिंह पाटले, जिला पंचायत सीईओ ने आमजन से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएँ एवं शिकायतें सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
शिविर में कुल 135 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 129 मांगें एवं 06 शिकायतें शामिल थीं। इनमें से 28 आवेदनों का मौके पर समाधान कर दिया गया। शेष आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए, कलेक्टर जयवर्धन ने ग्रामीणों से अपील की कि वे ऐसे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और अपनी समस्याएँ सीधे अधिकारियों के समक्ष रखें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा।
अटल जयंती के अवसर पर आयोजन
शिविर को संबोधित करते हुए विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि यह आयोजन स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती के अवसर पर किया गया है,उन्होंने बताया कि क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु कई सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिल चुकी है,जिससे शीघ्र ही आवागमन की समस्या का समाधान होगा,उन्होंने यह भी जानकारी दी कि तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत 14 जनवरी को रामलला दर्शन हेतु ट्रेन सूरजपुर से रवाना होगी,जिसके लिए हितग्राही जनपद कार्यालय में पंजीयन करा सकते हैं।
स्वास्थ्य, कृषि और सामाजिक जागरूकता पर जोर
कलेक्टर जयवर्धन ने स्वास्थ्य योजनाओं पर विशेष जोर देते हुए आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनवाकर शासन की स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने टीबी,सिकल सेल एवं कुष्ठ जैसी बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर जांच कराने का आग्रह किया, साथ ही केसीसी,पीएम किसान योजना,सॉइल हेल्थ कार्ड के लाभों की जानकारी देते हुए किसानों को इन योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। बाल विवाह रोकथाम के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता भी बताई गई।
वन,पुलिस और अन्य विभागों की सहभागिता
शिविर में डी.एल. साहू,डीएफओ ने वन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी और हाथी विचरण क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की,वहीं पुलिस विभाग ने साइबर फ्रॉड से बचाव,यातायात नियमों के पालन, दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट अनिवार्यता पर जागरूक किया।
सामाजिक संस्कार और सामग्री वितरण
कार्यक्रम के दौरान अन्नप्राशन एवं गोदभराई संस्कार का आयोजन किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा सामग्री वितरण किया गया मछली पालन विभाग: जाल वितरण,स्वास्थ्य विभाग वय वंदन कार्ड,कृषि विभाग सरसों बीज वितरण शिविर में जनपद अध्यक्ष,जनपद सदस्य,सरपंच,जिले के समस्त अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply