Breaking News

अम्बिकापुर@ग्राहक बनकर आए व्यक्ति ने किराना दुकान के गल्ले से 20 हजार रुपए चोरी कर हुआ फरार

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,28 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

सीतापुर में गुरुवार को ग्राहक बनकर आए व्यक्ति ने किराना दुकान के गल्ला से 20 हजार रुपए निकाल कर फरार हो गया। दुकान संचालक ने मामले की रिपोर्ट सीतापुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रूपम गोयल सीतापुर का रहने वाला है। इसका सीतापुर में ही किराने की दुकान है। 26 नवंबर की दोपहर में एक अज्ञात व्यक्ति आया और लगभग 40 हजार का सामान लिस्ट तैयारर करवाया। सामान को ले जाने के लिए पिकअप लेकर आया और लोड करवाने लगा। इस दौरान मौका पाकर दुकान के गल्ले से 20 हजार रुपए निकालकर फरार हो गया। सामान व पिकअप वहीं छोड़ दिया। दुकान संचालक ने पिकअप चालक से पूछा तो वह बताया कि किराए पर गायत्री मंदिर के पास से लेकर आया था और बतौली सामान छोडऩे की बात कही थी। दुकान संचालक रूपम गोयल ने मामले की रिपोर्ट सीतापुर थाने में दर्ज कराई है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply